बलिया। अखिल भारतीय विश्वकर्मा शिल्पकार महासभा के जिला इकाई की बैठक शनिवार को गड़वार रोड स्थित एक कोचिंग सेंटर हाल में आयोजित किया गया। बतौर मुख्य अतिथि आजमगढ़ मंडल के प्रभारी लल्लन शर्मा ने कहा कि सरकार ने उनके आराध्य देव भगवान विश्वकर्मा की जयंती पर पिछली सरकार द्वारा स्वीकृत अवकाश को रद्द कर दिया है। कहा कि मुख्यमंत्री को यह पता नहीं कि भगवान विश्वकर्मा महापुरुष नहीं, बल्कि देवता हैं और इनकी पूजा सभी धर्मों के लोग करते हैं। उन्होंने सरकार से इस छुट्टी को सार्वजनिक अवकाश के रूप में बहाल करने की मांग की। कहा कि अवकाश में होने पर 18 सितंबर को काली पट्टी बांधकर प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने सदस्यता अभियान चलाकर महासभा के विस्तार पर जोर दिया।
सत्येंद्र विश्वकर्मा ने कहा कि सरकार भेदभाव के तहत हमारे इतिहास को समाप्त करने पर तुली है। इस मौके पर लाल साहेब, मारकंडे शर्मा, अमलदार नीहार, प्रभात शर्मा, उमाशंकर शर्मा, शक्ति शर्मा, हृदयानंद विश्वकर्मा, श्याम शर्मा, ओमप्रकाश शर्मा, रामयस विश्वकर्मा, कमला शंकर शर्मा, अरुण शर्मा, विजय विश्वकर्मा, सुशील शर्मा, केशव विश्वकर्मा, चंद्रमा विश्वकर्मा, राजेश विश्वकर्मा, कृष्ण विश्वकर्मा, उमाशंकर विश्वकर्मा, गुप्तेश्वर विश्वकर्मा आदि थे।
एनडी राय