फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्रों ने प्रभारी सीएमओ का किया घेराव

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीह। बांसडीह सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर गंदगी के अंबार से भड़के छात्रों ने शुक्रवार को छात्र नेता अश्विनी सिंह लिटिल के नेतृत्व में प्रभारी सीएमओ एसके तिवारी का घेराव किया। इस दौरान छात्रों ने अस्पताल परिसर की साफ-सफाई कर सीएमओ को उनके कर्त्तव्यबोध कराया। साथ ही चेताया कि आगे भी यही स्थिति बरकरार रहेगी तो हम छात्र आंदोलन का रास्ता अख्तियार करेंगे। इस दौरान छात्र ने पूरे अस्पताल परिसर में जहां झाड़ू लगाई, वहीं कीटनाशक दवा का छिड़काव किया। इस मौके पर पीयूष तिवारी, विवेक सिंह, विशाल सिंह, आदर्श श्रीवास्तव, मनीष गुप्ता, ऋषि सिंह, विशाल कुमार, अभिनन्दन सिंह, अमिनेष सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें