फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन भुगतान को लंबित रखने पर शिक्षक नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। उत्तर प्रदेश माध्यमिक शिक्षक संघ की बैठक कुंवर सिंह महाविद्यालय के सभागार में रविवार को आयोजित की गई। बैठक में नियमित भुगतान, पदोन्नति एवं विनियमितीकरण के मुद्दों को लंबित रखने पर नाराजगी जताई गई। चेतावनी दी कि यदि लक्ष्मीराज देवी इंटर कालेज के अध्यापकों तथा कर्मचारियों के छह महीने के बकाया वेतन का अविलम्ब भुगतान नहीं किया गया तो आंदोलन किया जाएगा। संगठन के प्रदेशी उपाध्यक्ष केपी सिंह ने 31 जुलाई तक जनपद की सदस्यता उपलब्ध कराने के लिए सभी इकाईयों से अनुरोध किया। शिक्षकों ने नव निर्वाचित मंडलीय अध्यक्ष का डा. राकेश सिंह का स्वागत किया गया। बैठक में सुभाष चंद पांडेय, ओमप्रकाश सिंह, आनंद शंकर सिंह, जयंत सिंह, हरिद्वार मिश्र, मुमताज अली, डा. नागेन्द्र सिंह, आदि थे। अध्यक्षता अश्विनी कुमार तिवारी तथा संचालन आनंद मोहन सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें