फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रक्षासूत्र बांध करेंगे गंगा की रक्षा

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। पतित पावनी मां गंगा के लिए विश्वसनीय कार्यक्रम नहीं चलाए गए तो मुल्क को प्राकृतिक प्रकोप का सामना करना पड़ सकता है। घोर विडंबना है कि अपने अस्तित्व के लिए सरकार की स्पष्ट नीतियों का इंतजार करती गंगा स्वयं के धराधाम से पलायन की पृष्ठभूमि तैयार कर रही है। उक्त बातें रविवार को मिश्रनेवरी स्थित गोपाल भवन के सभागार में गंगा रक्षासूत्र कार्यक्रम के बाद आयोजित संगोष्ठी को संबोधित करते हुए गंगामुक्ति एवं प्रदूषण विरोधी अभियान के राष्ट्रीय प्रभारी रमाशंकर तिवारी ने कहीं।
विज्ञापन

कहा कि आजादी की लड़ाई में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेने वाले बागी बलिया के लोग गंगा की जंग जंतर-मंतर से शुरू करेंगे। इससे पहले कार्यक्रम की शुरुआत में गंगा भक्तों ने रक्षासूत्र हाथ में बांधकर गंगा को टिहरी से मुक्त कराने का संकल्प लिया। इस मौके पर परमात्मा नंद पांडेय, बिजेंद्र नाथ चौबे, अजय पाल सिंह यादव, मदन यादव, अजय गिरी, दीपक दूबे, अजय वर्मा, शैलेश ठाकुर, निखिल पांडेय, दीनानाथ तिवारी, सुनील कुमार सिंह सहित दर्जनों लोग मौजूद रहे। अध्यक्षता शिवजी सिंह तथा संचालन समीर पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें