फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आईसीयू की तरह होना चाहिए ब्लड बैंक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिलाधिकारी सुरेंद्र विक्रम ने कहा कि ब्लड बैंक में सुविधाएं आईसीयू की तरह होनी चाहिए। वार्ड में साफ-सफाई से लेकर ब्लड रखने तक की व्यवस्था दुरुस्त कराई जाए। ब्लड बैंक के भीतर प्रवेश करने वाले व्यक्ति के लिए स्लीपर रखा जाए। बुधवार को जिला अस्पताल में आयोजित विश्व रक्तदान शिविर का शुभारंभ करने से पूर्व जिलाधिकारी ने ब्लड बैंक का निरीक्षण किया। इस दौरान ब्लड बैंक में अव्यवस्था दिखने पर सीएमएस व कर्मचारियों पर नाराजगी जाहिर की तथा सीएमएस को निर्देश दिया कि दो दिनों के भीतर सभी व्यवस्था दुरुस्त होनी चाहिए।
विज्ञापन

ब्लड बैंक का निरीक्षण के क्रम में जिलाधिकारी ने प्रत्येक कक्ष की जांच की। इमरजेंसी कक्ष में टूटी कुर्सी व गंदगी मिलने पर कर्मचारियों को फटकार लगाई। कहा कि ब्लड बैंक में आईसीयू की तरह सुविधाएं होनी चाहिए, लेकिन यहां तो गंदगी फैली हुई है। ऐसे में ब्लड कहां तक सुरक्षित रखा जा सकता है। इसके बाद ब्लड स्टोर रूम में गए, जहां चेंबर में रखे गए ब्लड के संबंध में जानकारी ली। इस दौरान कक्ष में एक्जास्ट व एसी नहीं होने पर नाराजगी जताई तथा तत्काल इसकी व्यवस्था करने का निर्देश भी दिया। उन्होंने कहा कि ब्लड बैंक के भीतर आईसीयू की तरह सुविधाएं होनी चाहिए, क्योंकि इनफेक्शन होने की संभावना अधिक होती है। इसमें किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए। उन्होंने कहा कि स्लीपर तथा ब्लड बैंक में आने वाले लोगों को बैठने के लिए बाहर पर्याप्त चेयर की व्यवस्था कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें