बैरिया। दुर्जनपुर निवासी कमला देवी पत्नी विसुनचंद शाह ने इंडियन बैंक शाखा रानीगंज (इलाहाबाद बैंक) को शिकायती पत्र देकर अपने खाते से कूट रचित तरीके से तीन किस्तों में 19 हजार रुपये निकाले जाने की शिकायत की है। शाखा प्रबंधक द्वारा मामले की छानबीन की जा रहा है।
बताया जाता है कि कमला देवी का पूरा परिवार असम में रहता है। लॉकडाउन के बाद पिछले दिनों उक्त परिवार अपने गांव दुर्जनपुर पहुंचा और अपने खाते से पैसा निकालने के लिए रानीगंज बाजार के इंडियन बैंक में पहुंचा। यहां पता चला कि तीन किस्तों में बीते मई में ही 19 हजार निकाल लिया गया है। खाते में तीस हजार रुपये की जगह महज 11 हजार रुपये देख कमला ने बैंक में हंगामा मचाया जिससे भीड़ इकट्ठा हो गई। शाखा प्रबंधक ने समझा-बुझाकर किसी तरह मामला शांत कराया और प्रकरण की जांच कराने का आश्वासन दिया।