थाना क्षेत्र के ग्रामसभा डुमरिया अंतर्गत गंगा राय बाड़ी गांव में मंगलवार की दोपहर चूल्हे की चिंगारी से लगी आग में 19 झोपडि़यां जलकर राख हो गईं।
वहीं दो भैंसें गंभीर रूप से झुलस गईं। चूंकि गांव तक जाने के लिए सुगम मार्ग नहीं था इसलिए अग्निशमन दस्ता पहुंच कर भी आग बुझाने अक्षम रही। हालांकि ग्रामीणों के साथ मिलकर जवानों ने घंटों मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
गांव निवासी सीताराम घर चूल्हे पर खाना बन रहा था। इसी वक्त हवा के झाेंके से निकली चिंगारी ने उसकी झोपड़ी को अपनी चपेट में ले लिया देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और 19 झोपडि़यों को अपनी आगोश में ले लिया।
अगलगी की इस घटना में वीरेंद्र राजभर, छितेश्वर राजभर, सत्येंद्र राजभर, सुरेंद्र, रामप्रवेश, हीरालाल राजभर, रामआशीष राजभर, सुजीत राजभर की झोपडि़यां जल गईं।
जिससे उसमें रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। वहीं आंगन में बंधी सीताराम की दो भैंस बुरी तरह झुलस गई। आसपास के लोगों के अथक प्रयास से घंटों बाद आग पर काबू पाया गया। सूचना पर पहुंचे लेखपाल ने मौका मुआयना किया है।