फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ballia News: 81 स्वास्थ्य केंद्रों पर 1845 मरीजों का हुआ इलाज

विज्ञापन
मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेला के दौरान प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा पर मरीजों का उपचार करत - फोटो : Self
विज्ञापन
बलिया। जिले के 81 प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में मौसम के बदलाव के चलते मरीजों की तादाद में वृद्धि दर्ज की गई। वायरल फीवर के ज्यादा मरीज आए।
विज्ञापन

1845 मरीजों में 900 पुरुष, 712 महिलाएं एवं 233 बच्चे रहे। जयप्रकाश नगर क्षेत्र के चार स्वास्थ्य केंद्रों पर 91 मरीजों का उपचार किया गया। प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र मुरली छपरा में 53, न्यू पीएचसी बहुआरा में 13, न्यू पीएचसी कर्ण छपरा में नौ और न्यू पीएचसी टोला शिवन टोला में 16 मरीजों की जांच एवं उपचार हुआ।
नगरा क्षेत्र के भीमपुरा नंबर दो, इंद्रौली मलकौली, मालीपुर, किशोरगंज और कसौंडर समेत विभिन्न स्वास्थ्य केंद्रों पर आरोग्य मेले की जिम्मेदारी आयुष चिकित्सकों ने संभाली। न्यू पीएचसी कसौंडर पर आयुष चिकित्सक डॉ. राजेश यादव ने 25 मरीजों का परीक्षण किया। वहीं न्यू पीएचसी बछईपुर में प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. आशीष कुमार चौहान ने 90 मरीजों की जांच कर उपचार किया।
विज्ञापन

हनुमानगंज के पीएचसी वैना में 30 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। एलोपैथ चिकित्सक डॉ. धर्मेंद्र यादव एवं डॉ. ओपी सिंह ने मरीजों की जांच कर आवश्यक दवाएं दीं। इसके विपरीत न्यू पीएचसी सागरपाली में ऐलोपैथ चिकित्सक की तैनाती नहीं होने के कारण मुख्यमंत्री आरोग्य मेला नहीं लग सका।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें