फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी व लू से लोग बेहाल

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। दिन में सूरज आग उगल रहा है और रात में भी उमस होने के कारण लोगों को राहत नहीं मिल रहा है। उमस भरी गर्मी और लू के थपेड़ों से हर कोई बेहाल है। दोपहर में लोग अपने घरों में कैद होने को मजबूर हो गए हैं। बाजारों में सन्नाटा पसर जाता है। रविवार को धूप निकली तो काफी चटख थी और 10 बजे तक धूप ने आग बरसानी शुरु कर दी। दिन में तापमान 41 डिग्री तक पहुंच गया। जबकि दो दिनों पहले फैनी तूफान से मौसम में बदलाव हुआ तो लोगों को काफी राहत मिली थी।
विज्ञापन

दो दिनों पहले तापमान में गिरावट के बाद एक बार फिर पारा चढ़ने लगा है। रविवार को पूरे दिन चिलचिलाती धूप व गर्म हवा से लोग बेहाल रहे। आलम यह रहा कि लोग घरों से निकलने से भी बचते रहे। सड़कों पर भी खास चहल-पहल नहीं रही और पैदल व बाइक चलाने वाले सिर के साथ मुंह बांधकर ही चले। सुबह ही जब चटख धूप निकली तो लोग तापमान बढ़ने का अंदेशा जताने लगे और 10 बजे तक चिलचिलाती धूप हो गई और बढ़े हुए तापमान से उमस भरी गर्मी पड़ने लगी। दोपहर में लू के थपेड़ों ने लोगों को बेहाल करके रख दिया और सड़क व बाजारों में रोज की अपेक्षा लोग कम दिखे। हालांकि शाम होने पर सड़कों पर चहल पहल दिखाई दी।
पिछले कई दिनों से पारा 40 डिग्री से अधिक रह रहा है। इसमें 29 मई को 44 डिग्री, 30 केे 44 डिग्री, एक मई को 43 डिग्री, दो मई को 44 डिग्री तापमान रहा। तीन मई को को फैनी तूफान के चलते तापमान 33 डिग्री रहा और आसमान में बादल व बारिश से मौसम कूल रहा। लेकिन इसके बाद लगातार तापमान में इजाफा हो रहा है। चार मई को जहां 40 डिग्री रहा वहीं पांच मई को 41 डिग्री पहुंच गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें