बैरिया। नारायणगढ़ पानी टंकी स्थित दलित बस्ती में कृष्णा राम के घर बुधवार को दोपहर में अज्ञात कारणों से आग लग गई। जब तक गांव के लोग आग को बुझाने का प्रयास करते आग ने विकराल रूप ले लिया और कुल 10 झोपड़ियों को राख कर दिया।
अगलगी में रामजनम पासवान, रजकलिया देवी, हरिशंकर पासवान, कृष्णा राम, सुरेश राम, तारकेश्वर पासवान, अनिता देवी, विनोद राम, पुष्पा देवी सहित 10 लोगों की रिहायशी झोपड़ियां जल कर राख हो गई। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग को बुझाया। सूचना पर पहुंचे तहसीलदार रामनरायण वर्मा, लेखपाल राजीव कुमार ने मौका मुआयना किया और अग्निपीड़ितों में कंबल वितरण किया। अधिकारियों ने कोटेदार को अग्निपीड़ितों केे खाद्यान्न देने का निर्देश दिया।