फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शहीद का शव पहुंचा घर तो पूरा गांव हुआ गमगीन

विज्ञापन
विज्ञापन
सुखपुरा। तीन दिन पहले जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर में पाकिस्तानी गोलीबारी में शहीद हुए जवान रवि प्रकाश (35) का पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव पहुंचाया गया। मंगलवार की सुबह तिरंगा में लपेटे ताबूत में उनका शरीर जैसे ही गांव में पहुंचा पूरा गांव गमगीन रहा। सेना की ओर से 90 हजार का चेक उनकी पत्नी बबीता को दिया गया।
विज्ञापन

शहीद के शरीर को सूबेदार धीरेंद्र प्रताप सिंह, हवलदार नितिन सिंह, हवलदार जीतेंद्र कुमार सिंह, गनर रामकुमार यादव लेकर पहुंचे। जहां लोगों ने अश्रुपूरगित श्रद्धांजलि दी। सूबेदार धीरेंद्र प्रताप सिंह ने बताया कि रवि प्रकाश सिंह उर्फ मंटू सिंह जम्मू कश्मीर के अखनूर सेक्टर के जीरो लाइन गनौरी में तैनात थे। 16 मार्च को ड्यूटी के दौरान पाकिस्तान की तरफ से गोलीबारी के दौरान रवि प्रकाश की कनपटी में गोली लग गई। उन्हें अस्पताल पहुंचाया गया जहां उन्होंने अंतिम सांस ली। मंगलवार को पार्थिव शरीर उनके पैतृक गांव में पहुंचाया गया। उनका अंतिम संस्कार महावीर घाट पर किया गया। पिता उदय नारायण सिंह ने शहीद बेटे को मुखाग्नि दी।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें