फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वैदिक मंत्रोच्चार के साथ महायज्ञ की हुई पुर्णाहुति

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। श्री विष्णु महायज्ञ की पूर्णाहुति बुधवार की देर शाम काशी से पधारे विद्वानों के वैदिक मंत्रोच्चार के साथ हुई। इस दौरान श्री महामंडलेश्वर रामउदार दास जी महाराज के साथ अन्य संत-महात्माओं ने राष्ट्र के सुख, समृद्धि व कल्याण की कामना की।
विज्ञापन

कदमचौराहा-अमृपाली मार्ग पर स्थित बड़ी मठिया परिसर में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्री राम जानकी मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूर्णाहुति पर गुजरात से पधारे स्वामी रामभूषण दास जी वेदांती ने कहा कि मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान श्रीराम की कृपा से ही मानव का उद्धार संभव है। रामायणी रामश्रेष्ठ दास जी ने कहा कि प्रभु श्रीराम के आचरण व चरित्र को जीवन में उतारना चाहिए। सत्येंद्र दास जी महाराज ने नारी के महत्व व शक्ति पर प्रकाश डाला। जगतगुरु रामानंदाचार्य पीठाधीश्वर रामस्वरूपाचार्य ने कहा कि प्राणी को सत्य व धर्म के साथ चलना चाहिए। वहीं श्री महंथ ब्रह्मदेव दास जी, सुतीक्षण दास जी, अर्जुन दास जी, चंद्रिका दास जी, प्रेमउदार दास जी, रामपदार्थ दास जी, कनक बिहारी दास जी, रामसंतोष दास जी, हरिदास जी के अलावा भारत के कोने-कोने से आये संत-महात्माओं ने भक्तोें को आशीर्वाद प्रदान करते हुए सुखद जीवन के लिए धर्म-संस्कृति के अनुरूप आचरण अपनाने की सलाह दी।
उधर, कदमचौराहा-अमृपाली मार्ग पर स्थित बड़ी मठिया परिसर में आयोजित श्री विष्णु महायज्ञ एवं श्री राम जानकी मंदिर में मूर्तियों की प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम की पूर्णाहुति पर बुधवार को श्रद्धालुओं की भारी भीड़ रही। यज्ञ मंडप की परिक्रमा के साथ ही भक्तों ने श्रीराम-जानकी मंदिर में प्रतिस्थापित देवी-देवताओं का दर्शन किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें