फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में सड़कों का बिछेगा जाल: भरत

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जिले के जनप्रतिनिधियों के निधि से कराए जाने वाले विभिन्न सड़कों का शिलान्यास सूबे के उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य ने लखनऊ से आन लाइन किया। सांसद भरत सिंह, राज्य मंत्री उपेंद्र तिवारी नगर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ल तथा बेल्थरारोड विधायक धनंजय कनौजिया ने लोक निर्माण विभाग के डाकबंगले में सजाकर रखे गए शिलापट्टों से पर्दा हटाकर शिलान्यास किया। इस अवसर पर कुल 1688 लाख की 111 परियोजनाओं का शिलान्यास किया गया। जिनकी कुल लंबाई 160 मीटर की होगी।
विज्ञापन

सभा को संबोधित करते हुए सांसद भरत सिंह ने कहा कि सूबे की सरकार की ओर जिले में प्रथम फेज में 111 परियोजनाओं का शिलान्यास कराया गया है। केंद्र और प्रदेश सरकार के जनप्रतिनिधियों की ओर से कराए जाने वाले विभिन्न योजनाओं से जनता को सीधे लाभ पहुंचेगा। राज्यमंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और मुख्यमंत्री योगी के कार्यकाल में बहुत से विकास कार्य कराए गए है। जो अभी भी अधूरे हैं, उन्हें जल्द कराने की योजना है। नगर विधायक आनंद स्वरुप शुक्ल ने कहा कि हमारी सरकार विकास के पथ पर अग्रसर है। बेल्थरारोड विधायक धनंजय कनौजिया ने कहा कि सरकार की मंशा के अनुरूप जिले में सड़कों का कार्य प्रथम फेज में कराया जा रहा है। इस अवसर पर विभागीय अधिकारियों के साथ ही सांसद प्रतिनिधि अरुण सिंह गामा, करीमन सिंह, उदय सिंह, प्रेमप्रकाश, सुनील सिंह प्रधान अरुण सिंह बंटू, हनुमान सिंह, अंजनी सिंह, प्रभाकर दुबे ,राजेश गुप्ता, अमृत सिंह डिम्पल, प्रेमराय विमलेश सिंह, समीप ठाकुर, मुना ठाकुर, विशाल गौतम, सुमित मिश्रा आदि लोग रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें