बलिया। भाजपा के जिला कार्यालय पर विजय संकल्प रैली और बाइक रैली कार्यक्रम को लेकर भाजपा, भाजयुमो तथा महिला मोर्चा के पदाधिकारियों की अलग-अलग बैठक आयोजित की गई। बैठक को जिला संयोजक संजय मिश्र ने संबोधित किया। कहा कि पार्टी नेतृत्व ने हर विधानसभा क्षेत्र में बाइक रैली का आयोजन दो मार्च को होगा। इस रैली में सांसद, विधायक और प्रतिनिधिगण सहभागिता करेंगे। इस मौके पर प्रमोद सिंह, उपेंद्र पांडेय, राजीव मोहन चौधरी, पीयूष चौबे, मायाशंकर राय आदि मौजूद रहे। उधर, भाजयुमो कार्यकर्ताओं की बैठक को संबोधित करते हुए जिलाध्यक्ष पीयूष चौबे ने कहा कि बाइक रैली में शामिल होने वाले कार्यकर्ताओं का एकत्रीकरण 11 बजे एससी कालेज के मैदान में होगा। नगर अध्यक्ष शशांक शेखर त्रिपाठी ने कहा कि इस बाइक रैली में 500 से अधिक युवा कार्यकर्ता भाग लेंगे। इसमौके पर अनूप वर्मा, अभिषेक सिंह, शिवांस जायसवाल, आनंद सिंह, दीपक सिंह, ऋषि पाठक, जितेंद्र पासवान, मणिशंकर चौहान, मुन्ना, सोनू शर्मा, अजीत वर्मा, धरम भारती, मुन्ना कुमार आदि मौजूद रहे। संचालन शिवांश ने किया। महिला मोर्चा की बैठक को संबोधित करते हुए क्षेत्रीय अध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने कहा कि हम लोगों की महिला सदस्य भी बाइक जुलूस में सहभागिता करेंगी।