फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निखिल, विकास व मनीष रहे अव्वल

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। राष्ट्रीय आविष्कार अभियान के अंतर्गत ब्लॉक स्तरीय प्रतियोगिता बीआरसी मनियर पर खंड शिक्षा अधिकारी धर्मेंद्र कुमार के नेतृत्व में बृहस्पतिवार की शाम हुआ। प्रतियोगिता में शिक्षा क्षेत्र मनियर के समस्त उच्च प्राथमिक विद्यालयों के चयनित बच्चों ने भाग लिया। इस दौरान निबंध लेखन, विज्ञान, चित्रकला, पोस्टर प्रतियोगिता, गणित विज्ञान क्विज प्रतियोगिता आयोजित की गई। जिसमें कुल 118 छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया। निबंध प्रतियोगिता में निखिल कुमार सिंह प्रथम, कुमारी पूजा गोंड द्वितीय, कुमारी निशा तृतीय स्थान प्राप्त किया।
विज्ञापन

वहीं, चित्रकला पोस्टर प्रतियोगिता में विकास शर्मा प्रथम, सानिया अंसारी द्वितीय, बलिराम कुमार रजक तृतीय स्थान प्राप्त किया। जबकि विज्ञान गणित क्विज प्रतियोगिता में मनीष यादव प्रथम, अर्जित सिंह द्वितीय, सानिया अंसारी तृतीय स्थान पर रही। वहीं सांत्वना पुरस्कार सुलेखा खातून, विश्वजीत वर्मा, निमेश, अनुराधा वर्मा, निखिल सिंह को दिया गया। इस मौके पर राघवेंद्र यादव एबीआरसी, सुनील शर्मा एबीआरसी, अजय सिंह, सतीश वर्मा, अनुपम राय, नाग नारायण राय, अखिलेश सिंह, जितेंद्र यादव, अनुज, अंगद वर्मा, पन्नालाल मौर्य, नवीन सिंह, नियाज अहमद ,वीर बहादुर वर्मा, कौशल सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें