फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भुगतान को लेकर कर्मियों ने ठप की 112 गांवों की आपूर्ति

विज्ञापन
विज्ञापन
बैरिया। आठ माह के बकाया मानदेय के भुगतान की मांग को लेकर बिजली विभाग के दैनिक वेतनभोगी कर्मचारियों ने तीन उपकेंद्रों की बिजली आपूर्ति ठप कर दी। इससे 122 गांवों की आपूर्ति सुबह ठप रही। दैनिक वेतन भोगियों ने कहा कि जब तक उनकी मांग पूरी नहीं हो जाती तब की आपूर्ति को ठप रखा जाएगा। इसके लेकर धरना भी दिया। बिजली आपूर्ति ठप किए जाने की सूचना मिलते ही बैरिया के अवर अभियंता अपने विद्युत उपकेंद्र पर पहुंचे। किसी तरह से आपूर्ति शुरू कराई।
विज्ञापन

बताया जाता है कि उक्त सभी विद्युत उपकेंद्र की आपूर्ति व्यवस्था के लिए बिजली विभाग की ओर से ठेकेदार को जिम्मेदारी दी गई है। दैनिक वेतनभोगी कर्मियों की मानें तो आठ माह से तीनों विद्युत उपकेंद्रों पर काम करने वाले कर्मियों का भुगतान नहीं किया गया है। जिससे इनके परिवारों के समक्ष भुखमरी की स्थिति पैदा हो गई है। इनका कहना है कि अधिशासी अभियंता से लेकर अवर अभियंता तक सभी से लगातार आग्रह किया जाता रहा है कि बकाया भुगतान कराया जाय लेकिन बिजली विभाग के अधिकारियों ने इस तरफ ध्यान देना उचित नहीं समझा। कहा कि ठेकेदार तो कभी आते ही नहीं है। ऐसे में बाध्य होकर हम लोगों को विद्युत आपूर्ति बंद कर हड़ताल पर जाना पड़ा है। इसको लेकर वेतन भोगियों ने बिजली उपकेंद्र ठेकहां, उपकेंद्र जयप्रकाशनगर व विद्युत उपकेंद्र बैरिया (ग्रामीण) के सैकड़ों गांवों की आपूर्ति गुरुवार को सुबह ठप कर दी। क्षेत्र के दलजीत टोला, नवका टोला, दोकटी, ठेकहां, लक्ष्मीपुर, लक्ष्मण छपरा, धतुरी टोला, शोभा छपरा, करनछपरा, मतध्वज गिरि, बाबू के डेरा, इब्राहिमाबाद, दलनछपरा आदि समेत कुल 112 गांवों के लोग परेशान हो गए। ग्रामीणों ने चेताया है कि तत्काल विद्युत आपूर्ति बहाल नहीं की गई तो इसका खामियाजा विद्युत विभाग के अधिकारियों को भुगतान पड़ेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें