फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खाद के लिए दर-दर भटकने को विवश है किसान

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। रबी के सीजन में किसान खाद के लिए परेशान हैं। साधन सहकारी समितियों पर खाद व बीज के लिए भटक रहे हैं। साधन सहकारी समितियों के सदस्यों के अथक प्रयास से खाद के नाम पर सरकार द्वारा मात्र यूरिया उपलब्ध कराया गया वह भी ऊंट के मुंह में जीरा के समान है।
विज्ञापन

न्याय पंचायत चांददीयर के किसान किरण चौबे, राजमहल यादव, बलिराम सिंह, गौरी शंकर चौबे, ध्रुप सिंह, सुरेश सिंह आदि की मानें तो इनके न्याय पंचायत में कुल चार पंचायते आती हैं। जिसमेें इब्राहिमाबाद उपरवार, इब्राहिमाबाद नौबरार, कोड़रहा नौबरार व चांददीयर है। जिसमें कुल करीब पांच हजार किसान होंगे और उनकी खेती कुल जमीन पांच हजार एकड़ से अधिक होगी। लेकिन सरकार द्वारा इन किसानों को बुआई से लेकर अब तक इनके साधन सहकारी समिति चांददीयर में मात्र पांच सौ बोरी यूरिया उपलब्ध कराया गया। जिससे किसानों को बुआई के समय से लेकर अब तक खाद व बीज के लिए दर-दर भटकना पड़ा है। किसानों को मजबूर होकर महंगे दामों में खाद व बीज खरीदना पड़ा है। चांददीयर निवासी राजकिशोर यादव (अध्यक्ष ) ब्लाक सहकारी फेडरेशन लिमिटेड मुरली छपरा ने बताया कि किसानों की समस्या को देखते हुए कई बार खाद व बीज की मांग की गई। काफी प्रयास के बाद रबी के दौरान अब तक मात्र 500 बोरी यूरिया उपलब्ध कराया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें