फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रतिबंध के बावजूद भी भारी वाहनों का प्रवेश जारी

विज्ञापन
विज्ञापन
रतसर। कस्बा के बाजार में आए दिन जाम की स्थिति लाइलाज रोग बनता जा रहा है। प्रशासन का बार- बार ध्यानाकर्षण के बावजूद भी स्थिति में सुधार होता नहीं दिख रहा है। बाजार मार्ग से भारी वाहनों के गुजरने से लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

कसबा के व्यापारी सुनील मोदनवाल, मुन्ना जी, पिंटू गुप्ता, शिवजी आदि का कहना है कि सड़क पर बेतरतीब बाइक खड़ा होने व भारी वाहनों से होने वाले जाम के कारण धंधा भी चौपट होकर रह गया है। गांधी आश्रम से लगायत दिलावलपुर तक लंबे बाजार क्षेत्र में दुकानदारों द्वारा अतिक्रमण के कारण बाजार मार्ग पहले से ही सकरा हो चुका है, वहीं प्रतिदिन नव निर्माण में सड़क पर चबूतरा का निर्माण आम बात हो गई है। दूसरी तरफ प्रतिबंध के बाद भी भारी वाहनों का बाजार मार्ग से आना जाना अनवरत जारी है। बाजार को अतिक्रमण से मुक्त कराने के लिए इन्क्रोचमेंट सेल द्वारा छह माह पूर्व अतिक्रमण हटाया गया लेकिन धीरे धीरे स्थिति जस की तस हो गई है। प्राय: दोपहर बाद जब बाजार में रौनक होती है तब जाम लगना शुरू हो जाता है। बाजार के इस छोर से उस छोर तक पहुंचने में लोगों को घंटों समय लग जाता है। कभी- कभी बाजार क्षेत्र में भारी वाहनों के प्रवेश पर रोक के लिए पुलिस कार्रवाई करती है लेकिन वह नाकाफी साबित होता है। नगरा, इकइल, पूर, पकड़ी आदि जगहों से आने वाले भारी वाहनों के लिए कस्बा को जोड़ते हुए दो बाईपास मार्ग का निर्माण हुआ है लेकिन समय बचाने के चक्कर में चालक अपने वाहन लेकर बाजार में घुस जाते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें