फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

उत्पीड़न को लेकर संविदाकर्मियों की बैठक

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। नगर पालिका परिषद से संबंधित कर्मचारियों की बैठक जगदीशपुर स्थित पानी टंकी कैंपस में आयोजित की गई। इसमें संविदा कर्मचारियों को न हटाए जाने और दैनिक मजदूरी 170 रुपया प्रतिदिन दिए जाने की मांग की गई। वक्ताओं ने कहा कि शासनादेश के मुताबिक 310 रुपया दैनिक मजदूरी तय है, जिसके लिए शासन की ओर से निर्देश भी आ चुका है। जेके ग्लोबल के सुपरवाइजर ने भरोसा दिलाया गया कि किसी भी कर्मचारी को हटाया नहीं जाएगा। वहीं, जलकल के अभियंता द्वारा आश्वासन दिया गया कि अगले माह से हर कर्मचारी को 10 हजार 614 रुपया दिया जाएगा। इस मौके पर अध्यक्ष अनिल कुमार सिंह, महामंत्री भारत भूषण मिश्र, संयोजक श्यामजी, जलकल के अध्यक्ष रविंद्रनाथ सिंह, उपाध्यक्ष अनिल कुमार राम, महामंत्री सुनील कुमार गुप्ता सहित जलकल के ऑपरेटर और दैनिकभोगी कर्मचारी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें