फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैठक कर संगठन की मजबूती पर दिया जोर

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। क्षेत्र के काली जी सनातन धर्म उच्चत्तर माध्यमिक विद्यालय के प्रांगण में सोमवार को उत्तर प्रदेश शिक्षक संघर्ष मोर्चा के तत्वाधान में वित्तविहीन स्कूलों के प्रधानाचार्यों की बैठक हुई। इसमें संगठन की मजबूती के साथ साथ जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर आयोजित होने वाले धरना प्रदर्शन को सफल बनाने की रणनीति तैयार की गई। मुख्य अतिथि प्रदेश अध्यक्ष लाल बिहारी यादव ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों की स्थिति बदतर है। उन्होंने वर्तमान सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि पूर्व सरकार द्वारा दिया गया एक हजार का मानदेय भी वर्तमान सरकार ने बंद कर वित्त विहीन शिक्षकों के साथ अन्याय किया है। अपनी मांगों के समर्थन में जिला विद्यालय निरीक्षक कार्यालय पर 23 अक्टूबर को आयोजित धरना प्रदर्शन में अधिकाधिक संख्या में पहुंचने का आह्वान किया। इस मौके पर प्रधानाचार्य विजय शंकर राम, डॉ. राम गोविंद प्रजापति, जियारत हुसैन, कैलाश सिंह मंडल, लहरी सिंह, डॉजीसी शर्मा, अंजनी पांडेय, अवध किशोर पांडेय, जनार्दन यादव, महेंद्र सिंह आदि लोग उपस्थित रहे। अध्यक्षता श्री निवास सिंह संचालन जिलाध्यक्ष रविंद्र सिंह ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें