बलिया। आशा, उषा, प्रेरकों के द्वारा सीएमओ कार्यालयों पर दिये जा रहे धरना के दौरान मंगलवार को उस समय अफरा तफरी मच गई जब उनका ज्ञापन लेने के लिए डीसीपीएम अजय पांडेय पहुंचे। उन्हें खूब खरी खोटी सुनाई और तीखी नोकझोंक भी की।
संयुक्त कर्मचारी परिषद की जिलाध्यक्ष सत्या सिंह ने डीसीपीएम पर कमीशनखोरी का आरोप लगाते हुए सीएमओ बलिया से तत्काल हटाने की मांग की। इस धरना स्थल पर पहुंच कर सीएमओ डा. एसपी राय ने इनके मांग पत्र को स्वीकार कर आश्वासन दिया कि जल्द से जल्द भुगतान दिलवाने का प्रयास करूंगा। सभा को संबोधित करते हुए संयुक्त राज्य कर्मचारी परिषद के शिक्षक नेता वेदप्रकाश पांडेय ने कहा कि आप बहनों ने जो एकता रूपी मंत्र से आज जो आहुति दी है वह बेकार नहीं जाएगी। इस मौके पर शशि सिंह, संगीता सिंह, देवप्रकाश सिंह, रमाशंकर शर्मा, लालबाबू यादव, ललिता देवी, अजीत सिंह, नरेंद्र सिंह, रामकृष्ण यादव, अजीत सिंह, देवेंद्र राय, पूनम राय, शबनम मिश्रा, प्रतिभा गुप्ता, रंभा सिंह, दीलिप श्रीवास्तव, सुभाष सिंह, सविता सिंह, सुगंधी देवी, तारामुनी, अंजली देवी आदि मौजूद रहे। धरना सभा का संचालन सुशील कुमार त्रिपाठी कर रहे है।