बलिया। यूपी एजूकेशन मिनिस्ट्रीयल आफिसर्स एसोसिएशन के बैनर तले राजकीय इंटर कालेज में सोमवार को पदाधिकारियों की एक बैठक आयोजित की गई। जिसमें शिक्षा विभाग के राजकीय कर्मचारियों ने कलेक्ट्रेट सभागार में बीते दिनों डीआईओएस के साथ किए गए दुर्व्यवहार की कड़े शब्दों में निंदा की ।
इस दौरान कर्मचारियों ने निंदा प्रस्ताव पारित करते हुए मुख्यमंत्री के नाम संबोधित पत्र डीएम के प्रतिनिधि नगर मजिस्ट्रेट डॉ. विश्राम को सौंपा। जिसमें कर्मचारियों ने मांग किया है कि इस प्रकरण की जांच कराकर मामले में दोषियों के खिलाफ कार्रवाई की जाय। एसोसिएशन के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री से मांग किया है कि हमारे जिले के शिक्षा विभाग के कर्मचारियों और जिला विद्यालय निरीक्षक को सुरक्षित रखा जाय। इस मौके पर वेदप्रकायश पांडेय, बीरबहादुर यादव, मैनुदीन, सुशील श्रीवास्तव, संजय यादव, अनुरुद्घ आर्या, राजेंद्र गुप्ता, उदयचंद्र गुप्ता, हैदर अली, खड़क बहादुर, सर्वेश पांडेय, आशुतोष गुप्ता, शिवनाथ पांडेय, अफसर अली, विनय सिंह, भूपेंद्र सिंह, शैलेश चौबे आदि मौजूद रहे।