फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

न सुनें अधिकारी तो जनता करे दो-दो हाथ : सुरेंद्र

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। क्षेत्र के गायघाट गांव निवासी भाजपा नेता राजेंद्र प्रसाद श्रीवास्तव के दरवाजे पर मंगलवार की देर शाम बैरिया विधायक सुरेंद्र सिंह ने चौपाल लगाया। इस दौरान उन्होंने केंद्र व प्रदेश सरकार के आवास,शौचालय, उज्ज्वला योजना, वृद्धा,विकलांग, विधवा पेंशन के अलावा विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं के बारे में बताया। इस दौरान समाज में तेजी से अपनी जड़ें मजबूत कर रही भ्रष्टाचार पर भी खूब गरजे। खासकर राजस्व विभाग को निशाने पर लेते हुए कहा कि अब सरकार बदल गई है अधिकारियों को भी अपना रवैया बदलना होगा। कहा कि अगर अधिकारी नहीं सुनते हैं तो जनता अपनी बात सुनवाने के लिए अधिकारियों से दो-दो हाथ करें।
विज्ञापन

विधायक ने कहा कि अगर भारत से इसाईयों को जाना पड़े तो बहुत देश हैं,जो उन्हें शरण दे देगें। मुसलमानों को भी अगर जाना पड़े तो बहुत देश बाहें फैलाकर उन्हें रख लेगा लेकिन भगवान न करें हिंदुओं को जाना पड़े, लेकिन जाना पड़ा तो हिंद महासागर के अलावा पूरी दुनिया में कहीं भी जगह नहीं है। क्योंकि भारत की मिट्टी में हिंदुत्व की महक है। पूरी दुनिया में हिंदुत्व का संरक्षण देने वाला भारत ही एक मात्र देश है। इस धरती को प्रजातांत्रिक व्यवस्था के तहत मजबूती प्रदान करना आपका सबका दायित्व है, जो सिर्फ मोदीजी के नेतृत्व में ही संभव है। इस मौके पर जिला पंचायत सदस्य प्रतिनिधि अयोध्या प्रसाद हिंद, अमिताभ उपाध्यक्ष, राजेश गुप्ता, मुक्तेश्वर सिंह, आर के सिंह, अर्जुन साह, राजू पांडेय, दयाल शरण वर्मा आदि रहे। अध्यक्षता कामेश्वर तिवारी व संचालन मुकेश पांडेय ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें