बेल्थरारोड(बलिया)। समाजवादी चिंतक पूर्व मंत्री स्व. शारदानंद अंचल की आठवीं पुण्यतिथि के अवसर पर दो मई को लखनऊ स्थित सपा कार्यालय के लोहिया सभागार में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया है। यह जानकारी पूर्व विधायक जयप्रकाश अंचल ने देते हुए बताया कि कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव होंगे। इस दौरान पार्टी के दिग्गज नेताओं के अलावा समाजवादियों का जमावड़ा होगा ।