बलिया। बसपा कार्यकर्ताओं की बैठक गुरुवार को नवागत जिलाध्यक्ष विनोद कुमार सेहरा की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट परिसर में हुई। जिसमें प्रदेश सरकार पर वक्ताओं ने जमकर हमला बोला। इसके पूर्व कार्यकर्ताओं ने मुख्य अतिथि आजमगढ़ मंडल जोन इंचार्ज डॉ. इंदल राम का माला पहनाकर स्वागत किया। मुख्य अतिथि ने कहा कि बसपा मुखिया बहन मायावती हवा का रुख बदलना जानती है। अगर देश की दिशा व दशा बदलने की क्षमता किसी में है तो बहन मायावती में है। विशिष्ट अतिथि हरिश्च चंद्र गौतम ने कहा कि बहन मायावती हिंदुस्तान की प्रखर रणनीतिकार हैं। क्योंकि जिस हौसले के साथ वह फैसला लेती है, उस राजनीति में भूचाल आ जाता है। नवागत जिलाध्यक्ष ने कहा कि बसपा कार्यकर्ताओं के मान-सम्मान का ख्याल रखती है। आज पूरे प्रदेश में कानून की जगह जंगलराज कायम हो गया है। हर जगह दलितों का उत्पीड़न किया जा रहा है। जिसे बर्दास्त नहीं किया जाएगा। इस मौके पर संतोष राम, अजय राजभर, अमर पासवान, हरेंद्र राम, संजय चौहान, फय्याज अहमद आदि मौजूद रहे। संचालन जिला महासचिव अमर नाथ फौदार ने किया।