फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेतन के लिए शिक्षकों ने डीएम को सौंपा ज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। जेबी इंटर कॉलेज गड़वार के शिक्षकों ने गुरुवार को जिलाधिकारी को ज्ञापन देकर पांच महीने से रुके वेतन भुगतान की मांग की। शिक्षकों ने बताया कि नवंबर महीने से ही शिक्षकों व शिक्षणेतर कर्मचारियों के वेतन का भुगतान नहीं किया जा रहा है और इसके चलते उन्हें आर्थिक संकट का सामना करना पड़ रहा है। शिक्षकों ने चेतावनी दी कि 10 मार्च तक वेतन भुगतान नहीं होने पर वह 12 मार्च से जिविनि कार्यालय के सामने धरना-प्रदर्शन करेंगे। ज्ञापन देने वालों में राजेंद्र सिंह, विजय प्रताप सिंह, नरेंद्र नाथ भारद्वाज, राजेश कुमार सिंह, सत्येंद्र नाथ दुबे, सत्येंद्र नाथ सिंह, शिवानंद दुबे, दिनेश कुमार उपाध्याय, धर्मेंद्र कुमार सिंह, इंद्रजीत पांडेय, रामजी सिंह, चंद्रमा यादव आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें