फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कटान पीड़ितों का धर

विज्ञापन
विज्ञापन
रामगढ़। सांसद आदर्श ग्राम केहरपुर के पुर्वा श्रीनगर और माफी केहरपुर के कटान पीड़ितों का दूसरे दिन क्रमिक धरना प्रदर्शन आज आमरण अनशन में तब्दील हो गया। कटान पीड़ितों ने कहा कि जब तक हमारी मांगे पूरी नहीं हो जाती तब तक यह आमरण अनशन जारी रहेगा। आमरण अनशन पर बैठने वालों में पूर्व प्रधान नागेन्द्र सिंह, त्रिलोकी सिंह, सुदर्शन सिंह और शिवमंगल सिंह डटे हुए हैं। बताते चले कि 2016 में आयी भीषण बाढ़ में कटान पीड़ितों के मकान गंगा की गोंद में समा गये तब से लेकर आज तक कटान पीड़ितों ने डीएम से लगायत सीएम,एसडीएम तक के दरवाजे खटखटाया लेकिन जिम्मेदार अधिकारियों को कोई फर्क नहीं पड़ा। मंगलवार को कटान पीड़ितों को मानने धरना स्थल पर पहुंचे बैरिया तहसीलदार शशिकांत मणि ने घंटों कटान पीड़ितों को समझने बुझाने का प्रयास किया था, लेकिन उनकी वार्ता भी विफल रही थी। कटान पीड़ित मौके पर डीएम को बुलाने की जिद पर डटे हुये थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें