फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छात्र-छात्राओं ने गीत प्रस्तुत कर वाहवाही लूटी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेल्थरारोड। सरस्वती संगीत महाविद्यालय में सरस्वती पूजन पर सांस्कृतिक व रंगारंग कार्यक्रमों की धूम रही। इस दौरान संगीत आचार्य पंडित सतीश चंद्र दुबे की देखरेख में छात्र-छात्राओं ने धार्मिक गीत- संगीत की प्रस्तुति कर वाहवाही लूटी। कार्यक्रम का शुभारंभ हवन यज्ञ और सरस्वती वंदना से किया गया। छात्रों ने इंद्रधनुषी छटा बिखेरते हुए आकर्षक रंगोली बनाई गई। इसके साथ ही फ़ाग गीतों की भावपूर्ण प्रस्तुति कर श्रोताओं को भाव विभोर कर दिया। इस मौके पर मोहन बरनवाल, इंद्रजीत प्रजापति, बृजा प्रसाद, अरुण बर्नवाल, श्याम नारायण पासवान आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें