रसड़ा। स्थानीय डाक बंगले पर अखिल भारतीय ग्राहक पंचायत गोरक्ष प्रांत की सदस्यों की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में सरकार की नीतियों को कर्मचारियों अधिकारियों द्वारा पालन न किए जाने पर आक्रोश जताया गया। भ्रष्ट अधिकारी कर्मचारियों के खिलाफ मुहिम चला कर मुख्यमंत्री को सूचित करने का निर्णय लिया गया। बैठक की अध्यक्षता कर रहे जिलाध्यक्ष अनूप सिंह ने कहा कि अधिकारी, कर्मचारी सरकार की नीतियों को असली जामा पहनाने में कोताही बरत रहे हैं। आरोप लगाया की तीन जनवरी को देवस्थली विद्यापीठ के सामने रत्तोपुर गांव में अवैध खनन मिट्टी कार्य धड़ल्ले से किया जा रहा था, जिसकी शिकायत जिलाधिकारी सीडीओ प्रमुख सचिव जयशंकर सिंह मुख्यमंत्री के निजी सचिव को अवगत कराया । जिस पर कुछ देर काम रुका लेकिन पुन: खनन कार्य शुरू कर दिया गया। जिससे साबित होता है कि अवैध खनन कार्य में अधिकारियों कर्मचारियों की मिलीभगत है। कहा कि गरीबो का निवाला पूर्ति विभाग की भली भगत से बेल्थरा रसड़ा नगरा में कोटेदारों के द्वारा भ्रष्टाचार की भेंट चढ़ रही है। इन सभी मामलों की शिकायत मुख्यमंत्री से की जाएगी। अधिकारियो के खिलाफ मुहीम में कार्यकर्ताओं को कमर कसकर तैयार रहने का आह्वान किया। इस मौके पर बृजेश गुप्ता, सुशील कुमार, कृष्ण वर्मा, राणा प्रताप सिंह सिन्टू, सत्येंद्र सिंह, दिलीप कुमार, धर्मेंद्र सिंह, अनुराग गुप्ता, राजेश राम, महावीर, अनुज वर्मा आदि लोग उपस्थित रहे। संचालन मीडिया प्रभारी बृजेश कुमार गुप्ता ने किया।