सिकंदरपुर। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर चलाए जा रहे अभियान के अंतर्गत एवं चोरी हो रहे दुपहिया वाहनों की रोकथाम के लिए सिकंदरपुर पुलिस ने शुक्रवार को बस स्टेशन चौराहा स्थित भारतीय स्टेट बैंक, यूनियन बैंक, एचडीएफसी बैंक के पास चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान बिना लाक किए पांच दोपहिया वाहनों को पुलिस ने लावारिस हालत में पाए जाने पर सीज कर दिया। अभियान के दौरान थानाध्यक्ष सिकंदरपुर अनिल चंद तिवारी चौकी प्रभारी देवेंद्र नाथ दूबे आदि मौजूद थे।