फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हाईकोर्ट के आदेश पर तोड़ा गया धार्मिक चबूतरा

विज्ञापन
विज्ञापन
हल्दी। हाईकोर्ट के आदेश पर मुख्य चिकित्सा अधिकारी बलिया, उपजिलाधिकारी सदर तहसीलदार सहित थानाध्यक्ष हल्दी मयफोर्स गुरुवार की दोपहर सोनवानी गांव पहुंचे। जहां समुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के प्रांगण में निर्माणाधीन धार्मिक चबूतरे को तोड़ने की कार्रवाई की गई।
विज्ञापन

सोनवानी गांव निवासी सुधीर कुमार मिश्रा ने बीते 22 सितंबर को हाईकोर्ट में यचिका दाखिल कर प्रमुख सचिव, जिलाधिकारी बलिया, पुलिस अधीक्षक बलिया, थानाध्यक्ष हल्दी से लगायत गांव के आधा दर्जन पूजा कमेटी के सदस्यों को पार्टी बनाया गया था है। जिसके तहत कहा गया है कि सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र सोनवानी के प्रांगण में अवैध रूप से स्थाई पूजा पंडाल का निर्माण किया जा रहा है। हाईकोर्ट ने बुधवार को आदेश दिया कि अविलंब पूजा पंडाल ध्वस्त करके न्यायालय को सूचित किया जाय। इसी क्त्रस्म में उपजिलाधिकारी टीका राम फून्डे ,मुख्य चिकित्सा अधिकारी एस के तिवारी,थानाध्यक्ष हल्दी रामरत्न सिंह सोनवानी गांव पहुंच कर पूजा का स्टेज तुड़वाया। इस दौरान भारी फोर्स तैनात रही, वहीं ग्रामीण भी मौजूद रहे।
इनसेट=
....ऐसे अस्थायी से स्थायी मंदिर बन गया मंदिर
हल्दी। बाल संघ सोनवानी पिछले कई दशक से गांव के पंचायत भवन के प्रांगण में पूजा पंडाल रखता था। लगभग सात वर्ष पूर्व काफी बरसात होने के कारण मां दुर्गा की मूर्ति सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के गैरेज में रखी गई। तब से प्रतिवर्ष इसी प्रांगण में रखने की परंपरा शुरू हो गई। उस समय सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सोनवानी के अधीक्षक ने हल्दी थाने में लिखित शिकायत की थी। तब अस्पताल के अधीक्षक व बाल संघ के पदाधिकारियों के बीच थाने में सुलह- समझौता हुआ था कि यह अस्थायी पूजा रखा गया है, पूजा संपन्न होने के बाद यहां पूजा नहीं की जाएगी। लेकिन समय के साथ सब सुलहनामा भूल गए और प्रति वर्ष अस्पताल के प्रांगण में ही पूजा होने लगा। समय-समय पर चिकित्सकों ने इसका विरोध भी किया लेकिन वे लोग नहीं माने। गांव के कुछ संभ्रांत लोग भी चाहते थे कि पूजा पुन: पंचायत भवन पर ही हो लेकिन ऐसा नहीं हो सका। इसी बीच बाल संघ ने हॉस्पिटल के प्रांगण में ही स्थाई पूजा का निर्माण शुरू कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें