बांसडीहरोड। विकास खंड बांसडीहरोड अंतर्गत जैतपुरा गांव स्थित 192 बीजी सरकारी नलकूप छह महीनों से खराब होकर बंद पड़ा है। जिसके चलते किसानों की धान की फसल सूख गई है।
किसान अनिल पांडेय ने बताया कि करीब 30 वर्ष पहले सरकारी नलकूप का निर्माण हुआ। जिसमें ट्यूबवेल के लिए टंकी बनाई गई। लेकिन ट्यूबवेल से टंकी तक पाइप लाइन नहीं पहुंचाई गई। जिससे किसान ट्यूबवेल के निकले पाइप में प्लास्टिक की पाइप लगाकर अपने खेतों की सिंचाई करते हैं या किसानों के खेत में बने नाली के सहारे ही खेतों की सिंचाई की जाती है। गांव के ग्राम प्रधान बृजेश पांडेय, किसान प्रदीप पांडेय, जयप्रकाश, रमाशंकर सिंह, वीरेंद्र चौहान आदि लोगों ने बताया कि जब सरकारी नलकूप लगाया गया तो उस समय ट्यूबवेल के आसपास किसानों को हर्ष हुआ कि अब सिंचाई के अभाव में अब खेत में नहीं सूखेगी। लेकिन नलकूप से एक भी कुनबा कई खेतों में विभाग द्वारा नहीं लगाया गया है। किसानों ने बताया कि ट्यूबवेल खराब की सूचना आपरेटर सहित आलाअफसरों को कई बार दिया जा चुका है। बावजूद छह महीने से ट्यूबवेल बंद पड़ा है। कहा कि शीघ्र ही सरकारी नलकूप से जुड़े खेतों तक कुलवा नहीं लगाए गए एवं ट्यूबवेल को सही नहीं किया गया तो किसान आंदोलन करने के लिए मजबूर होंगे।