फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लिंक फेल होने से खाताधारक परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
चितबड़ागांव। भारतीय स्टेट बैंक की शाखा में विगत एक सप्ताह से लिंक फेल होने के कारण खाताधारकों को कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। खाताधारक सैकड़ों की संख्या में प्रतिदिन शाखा पर 10 बजे दिन में पहुंच जाते हैं और पूरे दिन इंतजार करने के बाद बैरंग लौट जाते हैं। खाताधारकों का कहना है तकनीकी खराबी को ठीक कराने में शाखा के जिम्मेदार अधिकारी कोई रुचि नहीं ले रहे हैं। शाखा प्रबंधक का कहना है कि दो-तीन दिनों तक शाखा के अंदर तकनीकी खराबी थी। जिसे ठीक करा लिया गया है, लेकिन अंडर ग्राउंड केबिल मुख्य मार्ग पर कट जाने के कारण ब्रांच का लिंक फेल चल रहा है। अधिकारियों से इसकी शिकायत कर दी गई है। कारण जो भी हो ग्राहकों की परेशानी का किसी को ध्यान नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें