बलिया। क्षेत्र के शिवरामपुर मोहन छपरा गांव से दक्षिण गंगा के तट पर काशीदास बाबा का पूजनोत्सव शनिवार को धूमधाम से आस्था एवं श्रद्धापूर्वक मनाया गया। क्षेत्र के यदुवंशियों ने अपने-अपने गांव का प्रतिनिधित्व करते हुए जुलूस निकालकर गाजे-बाजे के साथ भाग लिया। इस दौरान गाजीपुर से आए पंथी सुरेंद्र दास ने विधिवत भगवान श्रीकृष्ण, भक्त श्रीकाशीदास बाबा, महावीर एवं नौ ग्रहों की पूजा कराई। जय श्रीकृष्ण और जय श्री काशीदास बाबा की जयघोष से पूरा इलाका गूंजता रहा। पंथी सुरेंद्र दास ने उपस्थित लोगों से गाय, गंगा और वन की रक्षा की हरहाल में करने की अपील किया। पूजा देखने के लिए पुरूषों के अलावे महिलाओं की भारी भीड़ जुटी हुई थी। पूजनोत्सव के दौरान क्षेत्र के हजारों श्रद्धालुओं ने प्रसाद ग्रहण किया। इस मौके पर बोधन चौधरी, सूर्यबली यादव, लालबिहारी ओझा, रत्नेश दूबे, गोरखनाथ यादव, बलि चौधरी, बूचन ठाकुर, सूबेदार यादव, प्रधान मनीष पांडेय, दीपक सिंह, शुभम राय, बरमेश्वर प्रधान, अंजनी चौबे आदि मौजूद रहे।