बलिया। भृगु मंदिर परिसर में शनिवार को डा. भरत पांडेय मेमोरियल ट्रस्ट की ओर से जयंती समारोह का आयोजन किया गया। बतौर मुख्य अतिथि सेनानी राम विचार पांडेय ने कहा कि डा. पांडेय बहुआयामी व्यक्तित्व के धनी थे और वह अनेक सगठनों के माध्यम से सामाजिक, सांस्कृतिक उत्थान का कार्य किया। साहित्यकार डा. जनार्दन राय ने कहा कि डा. पांडेय तरह-तरह के कार्यक्रमों का आयोजन कर जनमानस को सीखने का अवसर देते थे। डा. शत्रुघभन पांडेय ने स्व. पांडेय केा महान शिक्षाविद बताया। इस मौके पर लालजी सहाय, श्रीराम तिवारी, एसके मिश्रा, प्रो. केपी श्रीवास्तव, डा. शिवकुमार मिश्र, प्रो. बनारसी राम, विनय कुमार, नरेन्द्र मिश्र, दिनेश पांडेय, अलख नारायण पांडेय, अशोक, युगल किशोर चतुर्वेदी, डा. संतोष गुप्ता, शिवाधार पांडेय, अक्षयवर नाथ ओझा, बीएन शर्मा मृदुल, सूरज समदर्शी, डा. राजेन्द्र भारती, डा. जनार्दन चतुर्वेदी, अनंत प्रसाद रामभरोसे, शिवजी पांडेय रसराज, सुदेश्वर अनाम, फतेहचंद बेचैन, त्रिभुवन प्रसाद सिंह प्रीतम, उमेश पांडेय आदि थे।