फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिजली विभाग के खिलाफ किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। विद्य़ुत विभाग ने बढ़ रहे भ्रष्टाचार एवं विद्युत समस्याओं को लेकर गुरुवार को छात्र नेता एवं सामाजिक कार्यकर्ता रिपुंजय रमण पाठक रानू के आह्वान पर विद्युत वितरण खंड द्वितीय पर प्रदर्शन किया गया।
विज्ञापन


छात्र नेता रानू पाठक ने विभाग कार्यालय में अधिशासी अभियंता को मौजूद न देख खूब हंगामा हुआ व उप अधिशासी अभियंता उमेश कुमार ने छात्र की मांग को शांतिपूर्वक सुना व सुधार का आश्वासन दिया। उपभोक्ताओं ने विभागीय कर्मचारियों पर अवैध वसूली की जांच की मांग की। बताया कि अधिभार छूट योजना के तहत नए विद्युत कनेक्शन लेने पर 1350 रुपये की जगह 1700 रुपये वसूले जा रहे हैं। जिसकी शिकायत अधिकारी से कर नए उपभोक्ताओं को बेहतर सुविधाएं देने की मांग की।

प्रदर्शन के दौरान प्रमुख रूप से रूपेश चौबे, राकेश वर्मा, प्रिंस पांडेय, राज आलम, अनंत पांडेय, पंकज पांडेय, लंकेश यादव, धन्नू यादव, संतोष वर्मा, राजभारती, नवीन सिंह, कन्हैया तिवारी, राहुल माली आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें