बांसडीह। कोतवाली क्षेत्र के खरौनी और मझोस खुर्द गांव के सिवान में मंगलवार को विद्युत तार से निकली चिंगारी से 18 किसानों की 20 एकड़ खेतों में खड़ी गेहूं की फसल जलकर राख हो गई। सूचना पर पहुंची फायर बिग्रेड की टीम ने ग्रामीण के प्रयास से आग पर काबू पाया। हालांकि तब तक करीब दो लाख रुपये की फसल तब जल चुकी थी।
खरौनी गांव में दोपहर बाद आई बिजली में हाईटेंशन तार से निकली चिंगारी ने राजकिशोर सिंह के खेत में आग लगी और पछुवा हवा ने उसे सह दे दिया। देखते ही देखते आग इस खेत से उस खेत में पकड़ने लगा इस आग में आनंद सिंह, हरेराम सिंह, लक्ष्मण विंद, रविंद्र सिंह, काली प्रसाद सिंह, वशिष्ठ सिंह, शिवकुमार सहित दर्जनों किसानों के खेत में सबकुछ तैयार था लेकिन जलकर स्वाहा हो गया। ग्रामीणों ने जुटकर ट्यूबवेल चला कर अपने -अपने खेतों की फसल को जलने से रोकने का अथक प्रयास किया। लेकिन सब कुछ जल कर राख हो गया । मौके पर पहुंची फायर बिग्रेड की गाड़ी से आग पर काबू पाया जा सका।क्षेत्र के मझोस खुर्द में खेत में गेहूं की फसल काट कर रखा गया था, जहां दोपहर आई विजली की चिंगारी से मोहन वर्मा मूटूर वर्मा का एक एकड़ गेहूँ जल कर स्वाहा हो गया।