फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कल रात्रि 8.12 बजे के बाद होलिका दहन का है मुहूर्त

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। फाल्गुन मास की पूर्णिमा में होला, होलिका व होली नाम से त्योहार मनाया जाता है।फेफना थाना क्षेत्र के थम्हनपुरा निवासी आचार्य डॉ. अखिलेश कुमार उपाध्याय ने बताया कि होली के विभिन्न नाम हैं, जैसे मदन महोत्सव, होलाष्टक, होलाका महोत्सव, होला महोत्सव आदि। बताया कि होलिका दहन भद्रा के विष से मुक्त निर्मल पूर्णिमा को सूर्यास्त बाद करना चाहिये। प्रतिपदा चर्तुदशी, भद्रा व दिन में होलिका दहन नहीं होना चाहिये। 20 मार्च को दिन में 9.19 से रात्रि 8.12 बजे तक भद्रा है। इसलिए होलिका दहन रात्रि 8.12 बजे के बाद किया जाएगा। इस वर्ष चैत्र कृष्ण प्रतिपदा प्रात: 7.03 के बाद मिल रहा है। अत: काशी समेत पूरे देश में होली 21 मार्च को मनाई जाएगी।
विज्ञापन

उधर होलिका दहन के मद्देजनर इसके मद्देनजर नगर पालिका ईओ व चेयरमैन ने अपील किया है कि जिन स्थानों पर होलिका दहन किया जाता है उन स्थानों पर भिस एवं बालू गिरने वाले स्थानों पर ही होलिका दहन किया जाय। इस संबंध में आदेशित कर दिया गया है। जिससे सड़क एवं पीच की क्षति न हो। यदि किसी को होलिका दहन स्थान पर भीस गिराना हो वे अध्यक्ष नगर पालिका परिषद में संपर्क करें।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें