धर्मापुर। लोकसभा चुनाव की घोषणा के पश्चात विभिन्न चिट्टी चौराहों पर राजनीतिक चर्चाएं शुरू हो गई हैं। सभी अपने -अपने तरीके से सांसद चुनने को लेकर अपने विचार रख रहे हैं। किसी को ईमानदार व विकास वाला सांसद चाहिए तो किसी को शिक्षित सांसद चाहिए तो कुछ लोग भ्रष्टाचार मुक्त समाज के निर्माण में अहम योगदान देने वाला सांसद चुनना चाहते हैं। इसी क्रम में प्रिया तिवारी का कहना है कि हमें ऐसा सांसद चाहिए जो गरीबों के दुख सुख हो अपना मान और ईमानदारी के साथ अपने क्षेत्र का विकास करें। वहीं, अपने क्षेत्र के लोगों को रोजगार को बढ़ावा देने वाला ही हो । इसी क्रम में महेश यादव ने कहा कि शिक्षित और रोजगार पर विशेष ध्यान देने व भ्रष्टाचार मुक्त समाज के लिए संकल्पित हो, वैसा संसद चाहिए। इसी क्रम में संसद का चुनाव योग्यता के आधार पर हो तथा पढ़ा लिखा है, सांसद ही क्षेत्र का विकास कर सकता है।