बलिया। सिकंदरपुर के बहेरी मासूमपुर में पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव की अध्यक्षता में युवा चेतना के तत्वावधान में जन संवाद का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का उद्घाटन करते हुए स्वामी अभिषेक ब्रह्मचारी ने कहा की जनता को जागरूक होकर नेताओं को अनुशासित करना होगा। देश की आजादी के बाद ग़रीबी मिटाने का नारा देने वाले नेता तो अमीर हो गए परंतु ग़रीबी का सफ़ाया नहीं हुआ। स्वामी अभिषेक ने कहा कि युवाओं को एकजुट होना होगा, तभी देश का विकास होगा।
मुख्य अतिथि युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक रोहित कुमार सिंह ने कहा कि हम चाटुकारिता करने वाले नहीं है हम सच के साथ रहते हैं। कहा कि देश की आजादी को 70 साल से ज्यादा हो गए परंतु आज तक जनता को रोटी, कपड़ा और मकान जैसी मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रही है। बुजुर्गों के आशीर्वाद और युवाओं के उत्साह के बल पर विकसित बलिया, उत्कृष्ट पूर्वांचल एवं समृद्ध भारत के सपने को साकार करना है। युवा चेतना प्रमुख ने कहा कि जन संवाद के माध्यम से जनता को जागरूक करेंगे। युवा चेतना के राष्ट्रीय संयोजक ने कहा कि सेना की कार्रवाई को चुनावी मुद्दा बनाने से सरकार को बचना चाहिए।
अध्यक्षता कर रहे पूर्व जिला पंचायत सदस्य सुरेंद्र यादव ने कहा कि जनता की लड़ाई में हम युवा चेतना के साथ हैं। युवा चेतना महासचिव अजय राय मुन्ना, औसाफ आलम उफ़ॱर चांद, राकेश राय, मोहन सिंह, रविशंकर राय पप्पू, राजू बारी, सुनील पासवान पिंटू, अभिषेक तिवारी मुनिंद्र, नरोत्तम बाग़ी, विनोद राय बंटी, सुनील सहनी,सोनू राय, बैजू राय, पीयूष सिंह आदि रहे।