बेरुआरबारी। क्षेत्र पंचायत बेरुआरबारी की पंचायत सचिवालय में ध्वनि मत से शुक्रवार को पंचायत सदस्यों की बैठक में तीन करोड़ रुपये का बजट पास कर दिया गया। अब इस प्रस्ताव को शासन को स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा। बजट पास होने के बाद क्षेत्र के विकास में तेजी आएगी। अपने संबोधन में ब्लाक प्रमुख ललिता यादव ने कहा की क्षेत्र का प्रत्येक गांव विकास से वंचित न होने पाए, इसका पूरा ख्याल रखा गया है। जैसे-जैसे बजट मिलेगा, उन सभी गांवों के विकास कराने का काम प्राथमिकता के आधार पर पूरा होगा। इसमें किसी तरह की लापरवाही क्षम्य नही होगी। इस मौके पर तहसीलदार बांसडीह पंडित शिवसागर दुबे ने सरकार के जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी विस्तार से देते हुए सभी सम्मानित सदस्यों से आम जन पात्र व्यक्तियों तक योजना का लाभ दिलाने के साथ ही गांवों में सरकार की योजनाओं की जानकारी घर घर देने की अपील की ।
बैठक में सबसे पहले पिछली कार्यवाही की चर्चा करते हुए वित्तीय वर्ष 2019-20 के कार्य योजना विकास के लिए लगभग तीन करोड़ से अधिक का बजट स्वीकृत कर दिया गया। प्रस्ताव के तहत ग्राम सभाओं में महिलाओं के लिए रास्ट्रीय आजीविका के माध्यम से स्वावलंबी बनाने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। महिलाओं को सशक्त बनाने के दृष्टिकोण से यह कार्यक्रम चलाया जाएगा। खंड विकास अधिकारी राजेश कुमार गुप्ता, खंड शिक्षा अधिकारी सुभाष गुप्ता, प्रमुख प्रतिनिधि अशोक यादव, सहित क्षेत्र पंचायत सदस्य संजय सिंह हरिकेश सिंह, सत्य नाथ सिंह, व्यास मुनि यादव ,कन्हैया यादव, वंश बहादुर सिंह, लाल बहादुर सिंह, उमेश यादव, रणजीत आदि लोग रहे। संचालन खंड विकास अधिकारी राजेश गुप्ता ने किया ।