फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

थाना दिवस पर एसपी ने सुनी फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
रसड़ा। कोतवाली परिसर में आयोजित थाना दिवस पर अचानक पहुंचे पुलिस अधीक्षक देवेंद्र कुमार ने फरियादियों की समस्याएं सुन तत्काल निस्तारण करने का निर्देश दिया। इस दौरान छह मामले का मौके पर ही निस्तारण किया। सबसे अधिक मामले जमीन विवाद को लेकर आए। पुलिस अधीक्षक ने इनमें पैमाइश में व्यवहारिक दृष्टिकोण को भी अपनाने का सुझाव दिया।
विज्ञापन

थाना दिवस पर बेसवान निवासी राहुल सिंह ने सड़क अवरुद्ध करने का आरोप लगाया। अतरसुआ निवासी उमाशंकर खरवार ने नाली विवाद का मुद्दा उठाया। रौराचवर निवासी चंद्रभूषण सिंह ने खरीदी जमीन पर पट्टीदार का कब्जा करने का आरोप लगाया। कट्या बुढ़वा निवासी रामजी यादव ने वर्षों से काबिज ग्राम समाज की जमीन पर दूसरे लोगों द्वारा कब्जा करने का आरोप लगाया। इसके बाद एसपी ने समस्याओं को तत्काल निस्तारण करने का निर्देश मातहतों को दिया। उन्होंने पैमाइश में व्यवहारिक दृष्टिकोण को भी अपनाने का सुझाव दिया। इस मौके पर कोतवाल ज्ञानेश्वर मिश्रा, सुरेंद्र नाथ सिंह, राजस्व निरीक्षक लल्लन सिंह, लल्लन राम, आदि लोग उपस्थित रहे।
थाना परिसर में तहसीलदार बांसडीह शिवसागर दुबे की अध्यक्षता में शनिवार को समाधान दिवस आयोजित किया गया। इस दौरान मौके पर जमीन के विवाद से संबंधित चार प्रार्थना पत्रों में से दो का मौके पर ही निस्तारण किया गया। शेष दो मामले के लिए टीम गठित कर की गई। इस मौके पर थानाध्यक्ष मनियर चंद्रभान यादव, एसआई चक्रपाणि मिश्रा, सर्किल कानूनगो व क्षेत्रीय लेखपाल आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें