बलिया (रसड़ा)। बलिया- मऊ मार्ग पर मथुरा महाविद्यालय के आक्रोशित छात्र नेताओं ने बुधवार को सुदिष्टपुरी पीजी कालेज रानीगंज के छात्र आंदोलन का समर्थन करते हुए धरना- प्रदर्शन कर डीएम का पुतला फूंका।
छात्रों ने प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर अपनी आवाज बुलंद की। इससे पहले छात्र नेता राजबीर सिंह सन्नी की अध्यक्षता में छात्रों ने बैठक कर सुदिष्टपुरी पीजी कालेज रानीगंज बैरिया में भ्रष्टाचार के खिलाफ छात्र नेताओं के आंदोलन का समर्थन किया। कहा गया कि उनकी मांगों पर तत्काल अमल नहीं होने पर मथुरा डिग्री कालेज के छात्र भी धरना- प्रदर्शन करेंगे। बैठक से छात्र जिला प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए स्कूल गेट पर पहुंचे और बलिया मार्ग पर नारेबाजी करते हुए सड़क पर बैठ गए। उसके बाद जिलाधिकारी का पुतला फूंका। इस मौके पर आनोद यादव, मो. अबजार अहमद, अंकित गुप्ता, करन सिंह, पुष्कर चन्नू सत्या, मोनू चौहान, प्रभाकर सिंह, आलोक कुशवाहा, अमरीश चौबे, रितेश यादव, अमरीश भारती, अजय गुप्ता, उपेंद्र भारती, नितेश कुमार गुप्ता आदि उपस्थित रहे।