बलिया। समाजवादी पार्टी के नेता तथा पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव ने गुरुवार को अमर शहीद मंगल पांडेय के पैतृक गांव स्थित उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण कर साइकिल यात्रा का शुुुुभारंभ किया। साइकिल यात्रा 14 जुलाई को आजमगढ़ में आ रहे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को पूरे देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू करने के लिए मांग पत्र सौंपेंगे।
मांग पत्र में पूर्व एवं वर्तमान सांसद, विधायक अपने-अपने बच्चों को सरकारी स्कूल में पढ़ाएं और नहीं तो सरकारी सुविधा छोड़ें। कहा कि यदि मांग पूरी नहीं हुई तो प्रधानमंत्री का घेराव किया जाएगा। इस मांग को लेकर पूर्व जिला पंचायत सदस्य यादव ने देश में 35 सौ किमी की यात्रा करके जन जागरण कर चुके है। साथ ही देश के आमजन से उनका सवाल है कि क्या सांसद और विधायक का बेटा ही सांसद, विधायक बनेगा। क्या अधिकारियों का बेटा ही अधिकारी बनेगा, क्या हीरो हीरोइन का बेटा ही हीरो-हीरोइन बनेेगा। कहा कि सरकारी स्कूल में उनके बच्चे जब तक नहीं पढ़ेंगे तब तक देश में समानता नहीं आएगी। कहा कि यह यात्रा तब तक जारी रहेगी जब तक हमारी मांगों को प्रधानमंत्री द्वारा स्वीकार कर उस पर बिल की मंजूरी नहीं दे दी जाती है। साइकिल यात्रा में देवेंद्र यादव, अनु सिंह, राजेश केशरी, गोल्डेन यादव, कमलेश सिंह, अभिषेक सिंह, रवि यादव, अभिषेक यादव आदि रहे।