फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोहिया मार्केट का अधूरे काम को पूरा कराने की पहल शुरू

विज्ञापन
विज्ञापन
बलिया। लोहिया मार्केट का निर्माण पूरा कराने के लिए एक बार फिर से कवायद शुरू हो गयी है। सदर विधायक आनन्द स्वरूप शुक्ला व जिलाधिकारी भवानी सिंह खंगारौत ने रविवार को मार्केट में पहुंचकर जायजा लिया।
विज्ञापन

कहा कि अधूरे कार्य को पूरा कराने के लिए जरूरी कार्यवाही कर धनराशि मंगाई जाएगी। धन मिलते ही निर्माण पूरा कराते हुए दुकानें आवंटित कर दी जाएंगी। जिलाधिकारी ने कहा कि शहर के हिसाब से यह काफी उपयोगी साबित होगा। एक छत के नीचे हर चीज यहां आसानी से उपलब्ध हो सकती है। जिलाधिकारी ने मार्केट परिसर में मल्टीलेवल पार्किंग पर जोर दिया। जिलाधिकारी की रुचि देख वहां मौजूद व्यापारियों में मार्केट के शुरू होने की आस जगी है। इस मौके पर जिलाधिकारी व विधायक ने रामलीला मैदान का भी जायजा लिया। जिलाधिकारी ने वहां अंडरग्राउंड मल्टीलेवल पार्किंग बनाने के लिए उचित जगह होने की संभावना बताई। कहा कि इससे शहर में बाजार जाने वाले लोगों को वाहन खड़ा करने में सुविधा होगी। विधायक ने कहा कि रामलीला मैदान को बेहतर स्वरूप देने के प्रयास किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें