फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड़हा विकास मंच का सामूहिक विवाह समारोह आज

विज्ञापन
विज्ञापन
भरौली। गड़हांचल के भरौली में गड़हा विकास मंच की ओर से आयोजित सामूहिक विवाह समारोह के आयोजन की तैयारी जोरों पर हैं। मंच की ओर से सामूहिक विवाह कराने के लिए स्टेज से लेकर पंडाल व मंगल गीत कार्यक्रम के आयोजन को लेकर अलग-अलग स्टेज बनाए जा रहे हैं।
विज्ञापन

मंच के अध्यक्ष चंद्रमणि राय ने बताया कि अभी तक गड़हांचल के अलग-अलग गांव के कुल 11 शादियों के लिए पंजीकरण कराया गया है हालांकि इसकी संख्या अंतिम समय तक अधिक भी हो सकती है। बताया कि बेटी की शादी के लिए खासकर पलंग अन्य उपहार समेत कई आवश्यक सामग्रियों का इंतजाम कर लिया गया है। मंगल गीत में भरत शर्मा व्यास एवं विष्णु ओझा सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत करेंगे साथ ही गांव की महिलाएं भी उसमें शरीक होंगी। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि सांसद भरत सिंह होंगे और वर-वधू को देश के महान संत अभिषेक ब्रह्मचारी व राष्ट्रीय युवा चेतना के राष्ट्रीय अध्यक्ष रोहित सिंह आशीर्वाद देंगे। कार्यक्रम स्थल पर देर शाम तक तैयारी जोरों पर रही। बताया जाता है कि गड़हांचल में पहली बार गड़हा विकास मंच की ओर से गरीब बेटियों के सामूहिक विवाह का आयोजन किया जा रहा है। इसको लेकर आसपास के गांवों में काफी चर्चा है और लोगों में उत्सुकता भी है। मंच के सांस्कृतिक प्रकोष्ठ के अध्यक्ष गायक व अभिनेता गोपाल राय ने बताया यह तो अभी शुरुआत है, आनेवाले दिनों में गरीब बेटियों की शादी के लिए मंच की ओर से बड़े कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें