फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दो सप्ताह बाद भी जांच करने नहीं पहुंचे कोई अधिकारी क

विज्ञापन
विज्ञापन
बांसडीहरोड। क्षेत्र के तिवारी बरहटा गांव के विकास में हुए धांधली को लेकर ग्रामीणों ने बीते दिन सीडीओ को पत्रक सौंपा था। जिसके बाद सीडीओ ने बीडीओ को जांच करने का निर्देश दिया है। लेकिन दो सप्ताह बीतने के बावजूद अब तक जांच करने गांव में कोई अधिकारी नहीं पहुंचा। जिससे ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। ग्रामीणों का आरोप है कि तिवारी बरहटा गाव में प्रधानमन्त्री आवास योजना में रकम वसूली की गई है। साथ ही ऐसे अपात्रों का चयन किया गया है, जिनका आवास पहले भी मिल चुका है तथा कई अपात्र लाभार्थी सरकारी नौकरी करते हैं। पत्रक में कहा गया है कि गाव में एक भी शौचालय का निर्माण नहीं हुआ है। नाली, खडंजा, स्ट्रीट लाइट का कार्य दो वर्षों से कुछ भी नहीं हुआ है। ऐसे में लाखो रूपये सरकारी धन का बंदरबाट किया गया है। ग्रामीणों ने दोषी व्यक्तियों के विरुद्ध जांच कर क़ानूनी करवाई की मांग की है। दुबहर बीडीओ राजेश राय ने कहा कि शीघ्र जांच कर रिपोर्ट सीडीओ को प्रस्तुत की जाएगी, जो व्यक्ति दोषी पाया जाएगा कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें