फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

साइकल यात्रा लेकर पीएम दरबार तक जाएंगे राधेश्याम

विज्ञापन
विज्ञापन
जयप्रकाशनगर। देश में एक अमीरी-गरीबी के बीच की खाई को पाटने के लेकर साइकल यात्रा लेकर निकले जिले के पूर्व जिला पंचायत सदस्य राधेश्याम यादव बुधवार को सूबे के राज्यपाल राम नाईक से मिले, जहां राज्यपाल से अपनी यात्रा के बारे में विस्तार से बताया। उनकी बातें सुनकर राज्यपाल ने भी हौसला आफजाई की। गुरुवार को अमर उजाला से बातचीत में बताया कि जहां सरकारी विभागों में कार्य करने वाले लोग अपने बच्चे को अंग्रेजी माध्यम स्कूलों में शिक्षा दिला रहे हैं, वहीं गरीबी से जूझ रहे लोग अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में विवशता के चलते पढ़ा रहे हैं। मेरी साइकल यात्रा जेपी की पैतृक गांव जयप्रकाशनगर से शुरू होकर पीएम कार्यालय नई दिल्ली तक जाएगी। यात्रा का मुख्य उद्देश्य देश की शिक्षा प्रणाली में व्यापक सुधार को लेकर है, जिसकी शुरूआत जनप्रतिनिधियों, सांसद, विधायक, पूर्व विधायक, एमएलसी से शुरू की जानी चाहिए। उन्हें अपने बच्चों को सरकारी स्कूलों में पढ़ाना पड़े जो देश के लिए कानून बनाते है। इसके लिए जब तक केंद्र और प्रदेश सरकारों द्वारा मिलकर ठोस कदम नहीं उठाया जाएगा तब तक यह संभव नहीं है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें