फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

संत का जीवन समाज की भलाई के लिए

विज्ञापन
विज्ञापन
मनियर। क्षेत्र के कस्बा स्थित अनुसूचित बस्ती में संत शिरोमणि रविदास जी की जयंती बुधवार की शाम को मनाई गई तथा सद्भाव संगोष्ठी का आयोजन किया गया। संत शिरोमणि रविदास की मूर्ति का उद्घाटन नेता प्रतिपक्ष राम गोविंद चौधरी के सुपुत्र रणजीत चौधरी ने फीता काटकर किया।
विज्ञापन

आदर्श नगर पंचायत मनियर के चेयरमैन भीम गुप्ता ने कहा कि संत का जीवन समाज की भलाई के लिए होता है। रविदास जी ने समाज में फैली कुरीतियों पर काफी प्रहार किया, मनुष्य अपने कर्मों से महान बनता है। मंत्री पुत्र रणजीत चौधरी ने कहा कि संत शिरोमणि रविदास दलित जाति में जन्म लेने के बावजूद अच्छे संत हैं। अपने कर्मों को करते हुए भी संत बना जा सकता है। सबसे बड़ा संत किसान होता है। एकता का सूत्रपात रविदास जी ने किया। वीरेंद्र सिंह ने कहा कि संत किसी जाति के नहीं होते। जाति न पूछो साधु की, पूछ लीजिए ज्ञान। मोल करो तलवार का, पड़ा रहन दो म्यान। पूर्व चेयरमैन प्रदीप गुप्ता ने कहा कि समाज बहुत कुछ बदल गया है।
योगेंद्र सिंह ने कहा कि हमें 15वीं सदी के महान समाज सुधारकों। जिसमें रविदास , संत कबीर, गुरु नानक, तुलसीदास आदि के जीवन को चरितार्थ करते हुए समाज के कुरीतियों के विरुद्ध संघर्ष करने की आवश्यकता है। अन्य वक्ताओं ने कहा कि रवि दास जी किसी जाति विशेष के नहीं थे, उनकी जयंती हर पुरवा में मनानी चाहिए। सद्भाव गोष्ठी को मदन सिंह, रविंद्र सिंह, डॉक्टर विजय प्रकाश गुप्ता ,वीरेंद्र बहादुर श्रीवास्तव, रामदेव यादव ,कवि नंदजी नंदा सहित आदि लोगों ने संबोधित किया। अध्यक्षता संघ संचालक भृगु जी स्वर्णकार व संचालन डॉक्टर जगदीश प्रसाद ने किया ।आयोजक जयराम भारती रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें