सिकंदरपुर । लेखपाल इकाई संघ की बैठक सोमवार की शाम तहसील सभागार में आयोजित की गई। जिसमें संघ के जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह की उपस्थिति में जिला कार्यकारिणी का गठन किया गया। जिसमें उप जिलाध्यक्ष अरुण कुमार सिंह कनिष्क, जिला उपाध्यक्ष मोहन वर्मा, जिला महामंत्री छठ्ठु यादव, उप जिला महामंत्री उपेंद्र शाह , कोषाध्यक्ष रामवृक्ष चौहान, ऑडिटर चुनमुन भाई को चुना गया। जिलाध्यक्ष निर्भय नारायण सिंह ने चुने हुए कार्यकारिणी के पदाधिकारियों को बधाई एवं शुभकामना दिया। इस मौके पर तहसील अध्यक्ष बिजेंद्र राय, महामंत्री चंद्रिका राम, पतरु राम, पवन पांडेय, राणा विक्रम सिंह, सुजीत गुप्ता, गुलाब वर्मा, अखिलेश यादव भास्कर उपाध्याय आदि मौजूद थे। संचालन अरुण कुमार सिंह ने किया।